अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ राजनीति

राहुल गांधी ने क्या किया, जानती है पूरी दुनिया : मंत्री कवासी लखमा

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली दरबार की संज्ञा देते हुए गांधी परिवार पर निशाना साधा था, जिसको लेकर मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। कवासी लखमा ने गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने देश और दुनिया के लिए क्या किया है यह सब जानते हैं। उन्होंने 4 हजार किलोमीटर पदयात्रा की है। राहुल गांधी के परिवार ने इस देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। आने वाले समय में तो बीजेपी 15 सीटों में भी नहीं आयेगी।

दरअसल, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि कि, “यह केवल भाजपा है, जो राज्य को भ्रष्टाचार से बचा सकती है। अगर भाजपा सत्ता में आई तो राज्य को विकास और प्रगति के पथ पर ले जाएगी। जब भाजपा के रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तो कई मामलों में छत्तीसगढ़ टाॅप पर था। राज्य प्रगति और विकास के सभी मापदंडों पर खरा उतरते हुए आगे बढ़ा।”

 

See also  PM Modi ने प्रधानमंत्री स्टारमर के साथ ब्रिटेन में भारतीय आर्थिक अपराधियों का मुद्दा उठाया