अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश प्रशासन

वक्त बिलकुल सही, आतंक के आका को सिखाओ सबक

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,चंबा। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से गत रात भारत पर हमले का मुुंहतोड़ जवाब देने की कार्रवाई का लोगों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि आंतकवाद परस्त देश पाकिस्तान आंतकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय भारत पर हमला करने की नाकाम कोशिश कर अपने पांव में कुल्हाड़ी मारी है। इसके एवज में पाकिस्तान को एक बार फिर से मुंह की खानी पडी है। उन्होंने कहा कि भारत अमन व शांति में विश्वास रखने वाला देश है। मगर पाकिस्तान आंतकवादियों को शरण देकर भारत के खिलाफ छदम युद्ध छेडकर अस्थिरता व सांप्रदायिक माहौल को खराब करने को लेकर पिछले कई दशकों से जुटा हुआ है। मगर अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ऐसी हरकतों का उसकी ही भाषा में ही जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए। सेवानिवृत्त सैनिक विनोद धीमान का कहना है कि हवाई शक्ति का उपयोग हमेशा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्णहोता है।

इस हमले ने हमारी वायुसेना की मारक क्षमता और पहुंच को प्रदर्शित किया है। यह भविष्य में ऐसे किसी भी दुस्साहस को रोकने में कारगर साबित होगा। युवा अमनदीप का कहना है कि पाकिस्तान भारत की सहनशीलता को कमजोरी ने समझे। आंतकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्तान इसका प्रमाण कई बार देख चुका है। चाहे वे कारगिल युद्ध हो या अन्य कोई लडाई। इस समय पूरा देश एकजुट होने के साथ हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करने को तैयार है। सेवानिवृत्त सैनिक विघासागर मैहरा का कहना है कि बड़े खुशी की बात है कि हमारी सेना दुश्मन के घर में घुसकर कार्रवाई करने में सक्षम है। यह हमारे सैनिकों के प्रशिक्षण व मनोबल का प्रमाण है। हमारी सेनाएं हर संभावित प्रतिशोध के लिए भी तैयार हैं। किशोर शर्मा का कहना है कि पाकिस्तान पहले ही आंतकवादियों का सहारा लेकर भारत की शांति को भंग करने का प्रयास करता आ रहा है। मगर हर बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। इस बार भी पाकिस्तान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।

See also  सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती