
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, अभनपुर। शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया. लड़की से हुए दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को उसके सात माह के गर्भवती होने के बाद पता चला. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम हसदा नंबर 02 का रहने शादीशुदा युवक राधेलाल पिता महेश यादव (22 वर्ष) ने महाशिवरात्रि की रात गांव की एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. डरी-सहमी लड़की ने इस बात की जानकारी सात महीने तक किसी को नहीं दी.





