शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली झलक: पलाश मुच्छल उदास चेहरे और झुकी नजरों में दिखे

शादी टलने के बाद पहली बार दिखे पलाश
बता दें कि पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. इस दौरान उनका लुक फुल ब्लैक था. उन्होंने हाथ में किताब और फोन पकड़ा था, वो ना तो मीडिया से नजरें मिलाए और ना ही उनके चेहरे पर जरा भी खुशी नजर आ रही थी. उनके चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही है. पलाश का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
पहले तो खबर आई थी कि स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के पिता को हार्ट अटैक आया था, जिस कारण शादी को टालना पड़ा, लेकिन बाद खबरें आईं कि पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) ने स्मृति को धोखा दिया है. उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ कई सारी चैट्स भी लीक हो गई थीं. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने यह तक कहा कि पलाश को किसी अन्य महिला के साथ होटल में देखा गया जिस वजह से शादी बीच में ही रुक गई.






