शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर राजधानी में प्रदर्शन: पुलिस ने बसों में भरकर भेजा तूता धरना स्थल, प्रदर्शनकारियों ने लगाया मनमानी का आरोप…

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की रोजगार ध्यान आकर्षण रैली को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया. युवाओं का आरोप है कि उन्हें जबरन बसों में ठूंस-ठूंसकर भरकर राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल भेजा गया. रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से हजारों युवा रायपुर पहुंचे थे. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस मनमानी करती है. राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन शहर में होने दिया जाता है, जबकि हमें बस में ठूंसकर नया रायपुर भेज दिया.






