अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

धर्म - ज्योतिष

साप्ताहिक राशिफल 23 जून से 29 जून 2025 तक, आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : मेष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता कार्यों हेतु मददगार बना रहेगा। आप पुराने रुके कार्यों को पूर्ण करने की योजना बना सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का व्यवधान बना रह सकता है किन्तु कार्य पूर्ण होंगे। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आप साफ सफाई पर अधिक ध्यान दे सकते हैं।

मिथुन लग्नराशि : मिथुन राशि के जातकों को इस हफ्ते टेलीफोन संचार के माध्यम से धन तथा व्यापार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों के लिए यह हफ्ता आपको उत्तम लाभ दे सकता है। छात्र वर्ग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करेंगे। सेहत आपकी सामान्य रहेगी किन्तु मांसपेशियों की समस्या आपको परेशान कर सकती है। भाइयों से लाभ तथा सहयोग मिलेगा।

वृषभ लग्नराशि : वृषभ राशि के जातकों को इस हफ्ते शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रह सकती है। किसी बात को लेकर मानसिक दुविधा बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बनाये रखें, लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों पर धन व्यय हो सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में आपको कामकाज से संबंधित कुछ अच्छे लाभ मिल सकते है। यह हफ्ता धन संबंधी लिहाज से आपके लिए अच्छा बना रहेगा।

See also  सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितरों को मिलेगा मोक्ष

सिंह लग्नराशि: सिंह राशि के जातक इस हफ्ते धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे तथा उस पर अपना धन व्यय करेंगे। आप भाई बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। छात्र वर्ग के जातक आलस्य में बने रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें हड्डियों की समस्या आपको परेशान कर सकती है। आज बाहरी क्षेत्रों से कोई शुभ समाचार आपको प्रसन्न कर सकता है।

कर्क लग्नराशि: कर्क राशि के जातकों की इस हफ्ते सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस हफ्ते आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत कर सकते है। आपका जीवनसाथी किसी बात को लेकर आवेश में आ सकता है अतः वाणी व्यवहार पर संयम रखें। पेट के रोग आपको कुछ परेशान कर सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। यात्रा से बचें।

कन्या लग्नराशि : कन्या राशि के जातकों को इस हफ्ते शुरुआती दिनों में कार्यों द्वारा कुछ परेशानी मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेम बनाए रखें; मनमुटाव की संभावना बन सकती है। संतान के कार्यों से आपको प्रसन्नता मिल सकती है। सेहत से संबंधित कोई विकार आपको परेशान कर सकता है, अतः अपने खानपान का उचित ध्यान रखें। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ सकती है। धन को लेकर चल रही दिक्कतों में आपको आराम मिलेगा।

तुला लग्नराशि: तुला राशि के जातकों को इस हफ्ते मान-सम्मान की प्राप्ति मिल सकती है। महिला वर्ग द्वारा आपको किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी तरह की अच्छी खबर आपको प्रसन्न कर सकती है। पारिवारिक सदस्यों तथा जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्रों के लिए हफ्ता ठीक रहेगा।

See also  शनिवार को भगवान शनिदेव को अर्पित करें शमी के पत्ते

धनु लग्नराशि: धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां गड़बड़ा सकती है अतः ध्यान पूर्वक दिन व्यतीत करें। सेहत का ध्यान रखें मुख तथा दांतों में कोई तकलीफ परेशान कर सकती है। छात्रों के लिए हफ्ता सफलता भरा बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यर्थ के वार्तालाप से अपने आप को दूर रखें।

वृश्चिक लग्नराशि : वृश्चिक राशि के जातकों का इस हफ्ते विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तकलीफ मिल सकती है। इस हफ्ते कामकाज को लेकर आप में आलस्य का पुट बना रह सकता है। ननिहाल तथा सुसराल पक्ष से सहयोग तथा लाभ मिलने के योग रहेंगे। सेहत रहेगी, किन्तु पेट गड़बड़ा सकता है अतः खान-पान उचित रखें। छात्र वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।

मकर लग्नराशि: मकर राशि के जातकों को इस हफ्ते कुछ मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। इस हफ्ते आपके अंदर क्रोध तथा चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है अतः इससे बचाव करें। अपने कार्यों को अच्छे ढंग से पूर्ण न कर पाने से अप्रसन्न हो सकते हैं। स्वास्थ्य में कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आपके दैनिक सुखों में कमी बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। धन का व्यय हो सकता है।

कुंभ लग्नराशि: कुंभ राशि के जातकों का इस हफ्ते मान-सम्मान बढ़ सकता है। बहनों द्वारा आपको किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। सेहत को लेकर कोई समस्या बनी रह सकती है। वाणी व्यवहार पर संयम रखे अन्यथा पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस हफ्ते आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। संतान तथा माता से आपको सुख तथा लाभ मिल सकता है।

See also  शंख घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक तरंगें उत्पन्न होती हैं

मीन लग्नराशि: मीन राशि के जातकों की इस हफ्ते आर्थिक स्थिति आज मजबूत हो सकती है। पुराने अटके कार्यों में सफलता की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए हफ्ता शुभ समाचार देने वाला हो सकता है। गाड़ी वाहन इत्यादि चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। पेट की समस्या परेशान कर सकती है अतः खान पान का ध्यान रखें। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता सामान्य बना रहेगा।