अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

सीएम विष्णुदेव साय कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में लगाई चौपाल

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर कांकेर जिले के ग्राम मांदरी में उतरा, मुख्यमंत्री ने चारपाई में बैठकर, चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर रहे है, इस दौरान विधायक आशा नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नूरेटी,मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचि डॉ बसव राजू एस, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, कांकेर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं

  •  मांदरी हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 20 लाख रूपए
  •  आंगनबाड़ी केंद्र भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख रूपए
  •  साल्हेभांट में 600 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रूपए
  •  झुरा नाला से सिंचाई के लिए लाइन विस्तार हेतु 3.50 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई।
See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती