अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

स्वास्थ्य

स्किन में लाना है नेचुरल ग्लो तो अपनी डाइट से हटाएं इन तीन तरह के फूड्स

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम। सुन्दर व साफ स्किन हमेशा आकर्षण का केंद्र रही है, मगर उसपे चकत्ते, मुहांसे व झुर्रियां दिखने लगें  तो आप असहज हो जाते हैं। त्वचा से जुड़े  रोगों से बचने से के लिए जरूरी  है कि आप अपने खान-पान पर ध्यान दें खान-पान की कुछ चीजों को सही कर आप एक सुन्दर व स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं।

अपने खाने में इन तीन तरह के खाद्य पदार्थों को कम या खत्म करके आप पा सकते हैं एक ग्लोइंग स्किन:

  • हाई शुगर फूड्स–  शुगर प्रोडक्ट्स त्वचा में रूखापन देते हैं। शरीर में ब्लड शुगर  तो आपको बार-बार पेशाब करने की समस्या भी हो सकती  है। शरीर पर गहरे काले धब्बे भी पड़ने लगते हैं। शुगर बढ़ने  से त्वचा पर खुजली होने लगती है, जिसे छेड़ने पर वहां लाल रंग के दाग भी पड़ जाते हैं।
  • प्रोसेस्ड फूड – प्रोसेस्ड फूड  की पैकिंग में नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल होता है, जो  स्किन के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इन फूडस को बनाने के लिए वनस्पति घी का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमे ट्रांसफैट पाया जाता है और इससे  स्किन पर कई तरह के रिएक्शन होने लगते हैं।
  • कार्बोहाइड्रेट – कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के एक बहुत जरूरी पोषक  तत्वों में से एक है, परन्तु इसका अत्यधिक सेवन आपके लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है। चावल, मैगी और मैदा में कार्ब्स ज्यादा होता है, जो पचने में ज्यादा समय लेता है।  पच पाने पर इससे भीतर ही टॉक्सिन बनाते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान होता  है।  इसकी वजह से  चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने जैसी समस्या शुरू होने लगती है।
See also  राजधानी में पीलिया की दस्तक, चार मरीजों की पुष्टि, इस रिहायशी इलाके के लोग हुए शिकार…