अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

सड़क हादसा : रायगढ़ में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 2 लोगों की मौत

रायगढ़। रायगढ़ में एक बस बेकाबू होकर पलट गई है, जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के घरघोड़ा के पास समारूमा और अम्लीडीह के बीच वासुदेव बस अनियंत्रित होकर पलटी है। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं, घरघोड़ा पुलिस मौके पर मौजूद है। सभी घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

See also  रायपुर में 28 दिसंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 15 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं