anadi न्यूज़ डॉट कॉम, दिल्ली–एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सख्त टिप्प्णी की। CJI सूर्यकांत ने कहा कि हमारे पास जादू की छड़ी नहीं है, जो घुमाकर हवा साफ करवा दें। कोर्ट ने विशेषज्ञों से पूछा कि आप समाधान बताएं। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मुझे पता है कि यह दिल्ली-NCR के लिए खतरनाक है, मुझे बताइए कि हम क्या निर्देश दे सकते हैं?