अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

सरदार सरोवर परियोजना से विस्थापितों की शिकायतों का समाधान करें NVDA अधिकारी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, मध्य प्रदेश : संभागायुक्त दीपक सिंह ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों की बात ध्यान से सुनें और उनकी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता से निराकरण करें। संबंधित अधिकारी समस्याओं के निराकरण के लिए सप्ताह में दो दिन निर्धारित करें।

समाजसेवी मेधा पाटकर के नेतृत्व में नर्मदा बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को विजय नगर स्थित नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण आयुक्त कार्यालय में संभागायुक्त से मुलाकात की और सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों की मांगों पर चर्चा की।

इस अवसर पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अपर संचालक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, संयुक्त संचालक रत्ना बोचरे, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर जिलों के अनुविभागीय अधिकारी, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अभियंता, भू-अर्जन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

See also  बागेश्वर धाम के पक्ष में उतरे मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी, कहा- हिंदू धर्म केंद्र ही हमेशा क्यों निशाने पर