अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

खेल

15 साल के वैभव का कमाल: छक्कों से तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ,IPL 2026 RR vs MI Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के नाम का तूफान आया. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसी पारी खेली कि इतिहास बन गया. वैभव ने 14 बॉल पर 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 39 रन ठोके. इस पारी के दम पर उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 5 दमदार रिकॉर्ड बनाए हैं.

Vaibhav Suryavanshi: इस वक्त अगर किसी नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है, तो वो वैभव सूर्यवंशी हैं. 15 साल का यह बल्लेबाज जब क्रीज पर होता है, तो छक्कों का तूफान आता है. 7 अप्रैल की शाम गुवाहाटी में कुछ ऐसा ही हुआ. 19वें सीजन के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने थीं. बारिश के चलते 11-11 ओवर का मैच था. पहले बैटिंग करने आई राजस्थान के लिए बाएं हाथ के ओपनर वैभव ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने पांच छक्के लगाए और इसके साथ ही उन्होंने कई ऐसे कारनामे अपने नाम कर लिए, जो सच में हैरान करने वाले हैं.

ये पहला मौका था जब वैभव स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने थे. उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का उड़ाकर ये बता दिया कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि सामने कौन सा बॉलर है. सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के पहले ही ओवर में 2 सिक्स लगाए. पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया. फिर शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया.

See also  दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया

मुकाबले में वैभव के अलावा राजस्थान के ओपनर यशस्वी ने 32 बॉल पर 10 चौके और 4 छक्कों के दम पर नाबाद 77 रन ठोके. 151 रनों के जवाब में MI की टीम 123 रनों तक ही पहुंच सकी और 27 रनों से मैच हार गई. नीचे जानिए वैभव ने इस मैच में कौन से 5 महारिकॉर्ड बनाकर IPL का 19 साल पुराना इतिहास बदल दिया.

वैभव ने बनाए 5 तूफानी रिकॉर्ड

रिकॉर्ड नंबर 1- छक्कों के नए सुल्तान बने

वैभव ने अपने IPL करियर की शुरुआती 10 पारियों में ही 35 छक्के जड़ दिए हैं. वो करियर की पहली 10 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन चुके हैं.

रिकॉर्ड नंबर 2- पावरप्ले में छक्कों के किंग

IPL 2025 से लेकर अब तक वैभव ने पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) में 23 छक्के मारे हैं. IPL के इतिहास में 18 साल से कम उम्र में वह यह कमाल करने वाले भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के इकलौते बैटर बन चुके हैं.

रिकॉर्ड नंबर 3- बुमराह के खिलाफ 3 बॉल पर 2 छक्के

वैभव ने सबसे घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शुरुआती 3 गेंदों में ही 2 छक्के जड़ दिए. वो ऐसा करने वाले पहले बैटर हैं. बुमराह के खिलाफ 2 छक्के मारने के लिए एमएस धोनी को 64 मैच, रसेल को 44 और रैना को 37 मैच लगे थे, जबकि पूरन, सैमसन और हेड जैसे दिग्गज आज तक T20 में बुमराह को छक्का नहीं मार पाए हैं, लेकिन वैभव ने पहली बार हुए आमने-सामने में यह कमाल कर दिखाया.

रिकॉर्ड नंबर 4- 18 साल से पहले की उम्र में सबसे ज्यादा रन

वैभव अब तक IPL में जबरदस्त फॉर्म में दिखे हैं. वो 18 साल की उम्र से पहले दुनिया की किसी भी बड़ी T20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनके नाम 335 रन हो चुके हैं. इस मामले में वैभव ने अपने ही दोस्त आयुष म्हात्रे (240 रन) का रिकॉर्ड ध्वस्त किया.

See also  तीन अलग-अलग आईपीएल टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले इकलौते कप्तान - श्रेयस अय्यर

रिकॉर्ड नंबर 5- 20 साल से पहले सबसे ज्यादा छक्के

वैभव IPL के 19 साल के इतिहास में 20 साल का होने से पहले 30 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ईशान किशन (30 छक्के), ऋषभ पंत (30 छक्के), संजू सैमसन (22 छक्के) और पृथ्वी शॉ (19 छक्के) को पछाड़ा है.