अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

2018 लिंचिंग केस में बड़ा फैसला: 20 दोषी करार, 25 बरी

अनादि  न्यूज़ डॉट कॉम ,असम के नगांव की एक अदालत ने मॉब लिंचिंग केस में अहम फैसला सुनाया है। असम में नगांव की एक अदालत ने कार्बी आंगलोंग में दो लोगों की भीड़ द्वारा पीटकर हत्या किये जाने के मामले में दोषी पाए गए सभी 20 आरोपियों को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। यह घटना आठ साल पहले हुई थी। जिला सत्र न्यायाधीश डी. जे. महंता ने प्रत्येक दोषी पर बीस-बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

असम में नगांव की एक अदालत ने कार्बी आंगलोंग में दो लोगों की भीड़ द्वारा पीटकर हत्या किए जाने के मामले में फैसला सुनाया है। दोषी पाए गए सभी 20 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

भीड़ ने वर्ष 2018 में बच्चा चुराने के संदेह में दो लोगों की पीटकर हत्या कर दी थी। अदालत ने सोमवार को इस मामले में कुल 45 आरोपियों में से 20 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया था। इस मामले में कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीन नाबालिग आरोपी वर्तमान में जोरहाट किशोर सुधार गृह में बंद हैं।

नगांव के ज़िला सत्र न्यायाधीश डीजे महंत ने सोमवार को 45 आरोपियों में से 20 को IPC की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया था। इन धाराओं में गैर-कानूनी भीड़ द्वारा हत्या, दंगा करना, सरकारी कर्मचारी को उसके आधिकारिक कर्तव्य निभाने से रोकना और जानबूझकर चोट पहुंचाना शामिल है। अदालत ने 25 अन्य लोगों को बरी कर दिया, यह कहते हुए कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ अपराध साबित करने में विफल रहा।

See also  रेलवे अधिकारी की पत्‍नी से सरेआम लूट, सड़क पर पर्स छीनकर भागे बाइक सवार

विशेष लोक अभियोजक ज़ेड कामर ने कहा कि सच कहूं तो, मैं इस फैसले से संतुष्ट नहीं हूं, क्योंकि मेरी राय में, यह Rarest of rare) मामलों में से एक था लेकिन अदालत ने केवल आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। वहीं, दोषियों के वकील ने कहा कि इस मामले में हत्या के आरोप के तहत दोषी ठहराने के लिए ज़रूरी तत्व मौजूद नहीं हैं। उन्हें IPC के तहत केवल ‘गैर-इरादतन हत्या (culpable homicide not amounting to murder)’ के आरोप में दोषी ठहराया जाना चाहिए था.

आपको बताते चले कि 8 जून 2018 को एक भीड़, जो डंडों और धारदार हथियारों से लैस थी, ने 30 वर्षीय अभिजीत नाथ और 29 वर्षीय नीलोत्पल दास वाहन को रोका. उन्हें बाहर घसीटकर पीटा गया और मौके पर ही उनकी हत्या कर दी गई. वे दोनों पिकनिक से लौट रहे थे. उस दौरान क्षेत्र में बच्चों के अपहरण की अफवाहों से दहशत फैली हुई थी, जिसके कारण यह घटना हुई. नीलोत्पल दास संगीतकार थे और अभिजीत नाथ उनके दोस्त थे. दोनों करबी आंगलोंग के दोकमोका थाना क्षेत्र के कांगथिलांगसो पिकनिक स्पॉट घूमने गए थे.