अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

3 नक्सली मारे गए गरियाबंद मुठभेड़ में

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, गरियाबंद। जिले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ गरियाबंद जिले के इंदागाव गांव थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में तीन माओवादियों को ढेर कर दिया है। साथ ही हथियार बरामद किया गया है। गरियाबंद पुलिस, उड़ीसा SOG और CRPF के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस खबर की पुष्टि एसपी SP निखिल रखेचा ने की है। मौक़े पर रूक रूक कर दोनों ओर से फ़ायरिंग जारी है। जवानों ने चारों तरफ से माओवादियों को घेर लिया है।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र: Vishnu Deo Sai ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का प्रस्ताव रखा, विपक्ष ने लगाया गुमराह करने का आरोप