अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

5 किलो का IED बम बरामद, कच्चे रास्ते पर नक्सलियों ने किया था प्लांट

नारायणपुर। बीडीएस पार्टी ने निरीक्षण के दौरान गोर्रा ग्राम के समीप कच्चे रास्ते के किनारे नक्सलियों द्वारा लगाए 5 किलोग्राम के दो टिफिन बम (आईईडी) बरामद किया. सुरक्षा को ध्यान मे रखते मौके पर ही आईईडी को नष्ट किया गया. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गोर्रा जाने वाले कच्ची रास्ते पर नक्सली पर्चा फेंका हुआ है. घटना की तस्दीक करने डीआरजी बल और थाना स्टाफ रवाना हुई।

सावधानीपूर्वक निरीक्षण में ग्राम गोरी जाने वाले कच्चे रास्ते पर नक्सलियों के फेके गए पाम्पलेट बरामद किए गए. इसके साथ ग्राम गोर्रा के 150 मीटर पहले टेकरी के नीचे कच्चे रास्ते के किनारे 25 किलोग्राम के 2 टिफिन बम (आईईडी) बरामद किया गया. सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए मौके पर नष्टीकरण कराया गया. थाना एडका में धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत किसकोड़ो एरिया कमेटी के अज्ञात नक्सलियों के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में आज शाम आंधी-तूफान का अलर्ट