अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें छत्तीसगढ़

सहायक लेखा अधिकारी की पत्नी ने की खुदकुशी, ब्रिज से ट्रेन के सामने लगाई छलांग,दोनों के बीच था ये विवाद

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,राजधानी रायपुर में रविवार को सहायक लेखा अधिकारी की पत्नी ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। महिला ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पंडरी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय में पदस्थ अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। चर्चा है कि अधिकारी दीपक मीणा किसी काम से मुंबई गए हुए थे। वहां से रायपुर लौटकर कहीं कार से घूमने निकल गए। इसके बाद रात करीब 1 बजे घर पहुंचे।

दीपक मीणा के मुंबई से आने के बाद तुरंत घर से बाहर घूमने जाने पर उनकी पत्नी गुस्से में आग बबूला थी। अधिकारी के आने के बाद उसने घर का दरवाजा नहीं खोला। करीब 3 बजे दरवाजा खोला। रविवार सुबह 5 बजे मोवा ओवरब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। चर्चा ये भी है कि बीते दिनों दीपक मीणा और उनकी पत्नी शारदा मीणा के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ : खाद्य नियंत्रक का ID-पासवर्ड चोरी कर बनाए 1600 फर्जी राशनकार्ड