अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

कार गिरी खाई में , स्वास्थ्य अधिकारी बाल-बाल बचे

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , गरियाबंद। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ डॉ. सुनील रेड्डी कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे. नेशनल हाइवे 130 सी पर बारूका और कचना धुरवा के बीच में कार गहरे खाई में जा गिरी थी.  जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त डॉक्टर रेड्डी अपनी कार खुद चला रहा थे. इस हादसे में उन्हें सामान्य खरोच भर आईं है. हादसा तब हुआ जब वे  साइड देते वक्त अचानक मोड़ में कार उन्से अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा . हादसे के बाद कुछ देर के लिए डॉ. रेड्डी घटना स्थल पर बेहोश हो गए थे. होश में आने के बाद उन्होंने  जिला अस्पताल में सहयोगी को संपर्क कर मदद के लिए बुलाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया.

See also  छत्तीसगढ़ : भाजपा के द्वारा लगाए गए आरोपों का कांग्रेस ने किया पलटवार, रमन सिंह पर लगाया 15 सालों पर ठगी करने का आरोप...