अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

मधुमखियों के हमले से 6 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कोरबा :  शहर में मधुमखियों ने लोगों पर हमला कर दिया। घटना दादरखुर्द स्तिथ तिवारी चाल के पास सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे की है । यहाँ पर मधुमखियों के झुण्ड ने लोगों पर हमला किया । बचने के लिए लोग इधर – उधर भागने लगे। इस दौरान दादरखुर्द में किराए पर रहकर मजदूरी करने वाले जशपुर निवासी बिरसाय व द्वारिका प्रसाद वहां से गुजर रहे थे। वे कुछ समझ पाते इससे पहले मधुमखियों ने उनपर हमला कर दिया। मधुमखियों से घिर जाने के कारण वे भाग नहीं पाए । काफी देर तक मधुमखियों ने उनपर हमला किया फिर वे लौट गई । माहौल शांत होने पर जब लोग वहां पहुंचे तोह वे दोनों गंभीर रूप से घयल पड़े थे ।

See also  वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकित सिंह, का कहना है की भाजपा के लोग अपना रहे हैं फिजूल का हथकंडा भूपेश बघेल के उत्कृष्ट परफॉरमेंस से विचलित हो उठे हैं भाजपा के सारे नेता