अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

नक्सालियों ने फिर एक भाजपा नेता की हत्या

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बीजापुर:  बीजापुर जिले में बुधवार की सुबह नक्सालियों ने फिर एक भाजपा नेता की हत्या के बाद शव को बीच चौराहे पर फेंक दिया । शव के पास नक्सालियों ने कुछ पर्चे भी छोड़े । नक्सालियों ने फिर पुलिस मुखबरी के आरोप में एक भाजपा नेता की गला घोंटकर हत्या कर दी है। नक्सली बीती रात फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा नेता कुडियाम माडो पिता मुर कुड़ीयाम को घर से उठकर ले गए , फिर कुछ दूरी पर गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को तोयनार चौक के पास फेंक दिया। घटनास्थल पर नक्सालियों ने पर्चा भी छोड़ा है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार,राजभवन और कानूनी पचड़े में फंसकर रह गया आरक्षण, विधानसभा चुनाव तक होगा बहाल ?