अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश मनोरंजन

नहीं रहे सिनेमा जगत के महान फिल्ममेकर श्याम बेनेगल

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, मुंबई:  भारतीय सिनेमा के प्रख्यात फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हाल ही में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था जिसमे फिल्म इंडस्ट्री के नसुरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता , कुलभूषण खरबंदा , शबाना आज़मी , राजित कपूर और अतुल तिवारी मौजूद थे। उनकी मौत की खबर उनकी बेटी पिया ने बताई की शाम 6:38 बजे उनका देहांत हो गया। बेनेगल काफी समय से किडनी की बीमारी से परेशान थे। परिवार में उनकी पत्नी नीरा बेनेगल और पिया बेनेगल है।

हाल ही में उन्होंने भविष्य की योजनाओं के बारे में कहा था की वे दो – तीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे है। बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिताजी श्रीधर बेनेगल कर्णाटक के थे और फोटोग्राफर थे। उनकी आखरी फिल्म 2023 की मुजीब : द मेकिंग ऑफ़ ए नेशन आई थी, जो बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति के बारे में थी। उन्हें 5 बार नेशनल अवार्ड से नवाज़ा गया था। वर्ष 1976 में पद्श्री, 1991 में पद्मभूषण और 2005 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उनकी सबसे यादगार फिल्मों में अंकुर, मंथन , भूमिका , विकराल, ज़ुबैदा , मंडी , वेल डन अब्बा जैसी फिल्में शामिल हैं।

See also  भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती रेल नेटवर्क प्रणाली है: राज्यपाल