अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ हादसा

बोरवेल से गैस लीक होने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप,

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, सूरजपुर. सूरजपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. आमतौर पर लोग पानी की कमी पूरी करने के लिए बोरवेल की खुदाई करवाते हैं. सूरजपुर के बोरवेल की खुदाई के बाद जमीन के अंदर पानी के साथ-साथ प्राकृतिक ज्वलनशील गैस निकलने लगी. इसे चेक करने के लिए ग्रामीणों ने माचिस की तिली जलाकर देखी तो बोरवेल के अंदर से आग निकलने लगी. आग की लपटें इतनी भयानक थी कि उसे देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई. घटना ओंड़गी ब्लॉक के चिकनी गांव की है.
चिकनी गांव में एक ग्रामीण के खेत में बीते दो दिनों से बोरवेल की खुदाई का काम चल रहा था. बीती रात जब काम पूरा हुआ तो बोरवेल मशीन से के लौटते ही अचानक बोरिंग के अंदर से गैस निकलने लगी. इसके बाद ग्रामीणों ने कपड़े की मदद से आग को बुझाने को प्रयास किया. काफी कोशिशों के बाद गीले कपड़े को डालने से आग बुझी, लेकिन गैस रिसाव की समस्या अभी भी बनी हुई है. गैस रिसाव चेक किए जाने पर आज फिर से पानी के साथ-साथ बोरवेल से आग की लपटें बाहर आती दिखाई दे रही हैं.

See also  ट्रैक्टर चालकों ने किया चक्काजाम, कहा – रेत माफियाओं को नेताओं का संरक्षण, अवैध तस्करी में लगे हाईवा-ट्रकों पर नहीं हो रही कार्रवाई, ट्रैक्टर वालों को ही बनाया जा रहा निशाना