अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

डॉक्टर जारी कर रहा था फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट, पुलिस भर्ती में गड़बड़ी पर सस्पेंड

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कवर्धा। फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट मामले में बड़ी कार्रवाई हुए है। CMHO ने जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित कर दिया है। डॉ मनीष जॉय ने फर्जी तरीके से मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया था। मनीष जॉय ने 3 युवाओं के लिए सर्टिफिकेट बनाया था। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्यवाई को गई है। कवर्धा जिला अस्पताल में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी डॉ मनीष जॉय को स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक ने सस्पेंड कर दिया है।
दरअसल मामला पुलिस भर्ती 2021 से जुड़ा हुआ है। फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट की शिकायत मिलने के बाद तीनों नवनियुक्त आरक्षकों का दोबारा मेडिकल जांच कराई गई। जिनके खिलाफ शिकायत की गई थी, उन 2 युवकों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया। जहां दोनों की मेडिकल रिपोर्ट अनफिट पाई गई। वहीं एक युवक का कवर्धा जिला हॉस्पिटल से मेडिकल अनफिट मिला। पुलिस भर्ती के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने कि अनिवार्य प्रक्रिया है। तीनों पुलिस आरक्षकों का डॉ मनीष जॉय ने फर्जी तरीके से मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब राजनांदगांव में इन आरक्षकों को मेडिकल जांच में अनफिट पाया गया। 4 साल तक चले जांच के बाद आखिरकार अब मनीष जॉय को संस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही सीएमएचओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह शुरू, देखें LIVE
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.