अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ धर्म - ज्योतिष

अफसर राजिम कुम्भ स्थल को अंतिम रूप देने कर रहे भ्रष्टाचार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, अभनपुर। राजिम कुम्भ कल्प 12 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. आस्था, श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत इस आयोजन के ध्येय को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की करस्तानी मटियामेट करती नजर आ रही है. कार्यों में साफ-साफ नजर आ रही खामी आयोजन के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है. राजिम कुंभ कल्प के दौरान श्रद्धालुओं के स्नान के लिए रायपुर जिले के नवापारा के नेहरू घाट के पास जल संसाधन विभाग द्वारा पिछले वर्षों की तरह इस बार भी स्नान कुंड का निर्माण करवाया जा रहा है. कार्य को लेकर किस तरह की लापरवाही बरती जा रही है, इसे साफ देखा जा सकता है. कुंड के किनारे पिछले वर्ष की रेत से भरी सड़ी-गली और पुरानी बोरियों के ऊपर रेत की एक-दो परत नई बोरियों को रख दिया गया है. इसके अलावा कुंड की गहराई भी यथावत है, याने इस बार इसकी न तो सफाई की ओर ध्यान दिया गया है, और न ही कुंड को गहरा किया गया है.

 

See also  142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.