अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ धर्म - ज्योतिष प्रदेश संपादकीय

उरकुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाना गया

 सर्व विंध्य समाज द्वारा उरकुरा स्थित भवानी शंकर मंदिर परिसर में चल रही  भागवत कथा में आज शुक्रवार को श्री                                                     कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम…

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर । सर्व विंध्य समाज द्वारा उरकुरा स्थित भवानी शंकर मंदिर परिसर में चल रही  भागवत कथा में आज शुक्रवार को श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्म होते ही भक्त जमकर झूमे। कथा वाचक श्री रामललाचार्य जी महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। शुक्रवार को भागवत कथा में धूम धाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।

कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ, जेल के ताले टूट गये। पहरेदार सो गये। पिता वासुदेव व मां देवकी बंधन मुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी असंभव नहीं है। कृपा न होने पर प्रभु मनुष्य को सभी सुखों से वंचित कर देते हैं। भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने भरी यमुना पार करके उन्हें गोकुल पहुंचा दिया। वहां से वह यशोदा के यहां पैदा हुई शक्तिरूपा बेटी को लेकर चले आये। कृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत पर भक्त जमकर झूमे।

श्री रामललाचार्य जी महाराज ने कहा कि कंस ने वासुदेव के हाथ से कन्य रूपी शक्तिरूपा को छीनकर जमीन पर पटकना चाहा तो वह कन्या राजा कंस के हाथ से छूटकर आसमान में चली गई। शक्ति रूप में प्रकट होकर आकाशवाणी करने लगी कि कंस, तेरा वध करने वाला पैदा हो चुका है भयभीत कंस खीजता हुआ अपने महल की ओर लौट गया।

See also  छत्तीसगढ़ धमतरी ,मंत्री मोहन मरकाम ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह का औचक निरीक्षण