अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

सीबीआई : 2 ASP, 3 IPS और एक पूर्व IAS के घर पहुंची है

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। महादेव सट्टेबाजी मामले में सीबीआई ने पूर्व CM भूपेश बघेल, MLA देवेंद्र यादव, विनोद वर्मा, OSD मनीष बंछोर, पूर्व IAS अनिल टुटेजा, IPS आनंद छाबड़ा, IPS आरिफ़ शेख़, IPS अभिषेक पल्लव, ASP संजय ध्रुव , ASP अभिषेक माहेश्वरी और दो सिपाही नकुल-सहदेव के यहां दबिश दी है।
सीबीआई की 10 से अधिक टीमें 26 मार्च की तड़के रायपुर से निकली थीं। एक टीम रायपुर स्थित भूपेश बघेल के घर पहुंची। इसके बाद बाकी टीमें भूपेश बघेल के भिलाई तीन पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित बंगले, आईपीएस अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित बंगले और उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पहुंचीं। सीबीआई की ये पूरी कार्रवाई महादेव सट्टा एप के संचालन और उससे जुड़े रुपए के लेनदेन को लेकर है। सभी टीमें घर में पहुंचते ही अंदर चली गई है। देवेंद्र और भूपेश बघेल के यहां समर्थकों की भीड़ फिर पहुंचने लगी है।

See also  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.