अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

ACB को मिली थी रिश्वत लेने की शिकायत, पटवारी गिरफ्तार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कोरबा। एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी को गिरफ्तार किया है। जमीन ऑनलाइन करने के मामले में किसान से पटवारी ने 10 हजार की रिश्वत की मांग की थी। इसी दौरान एसीबी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है।
दरअसल, कोरबा के पसान थाना क्षेत्र की यह घटना है। ग्राम दुल्लापुर निवासी किसान सुमार सिंह अपनी जमीन को ऑनलाइन करने के लिए पटवारी सुल्तान सिंह बंजारे के पास आवेदन किया था। काम करने के एवज में पटवारी ने किसान से 10 हजार नगदी की मांग की। किसान पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। इसी वजह से उसने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी पटवारी को पकड़ने के लिए ट्रैप आयोजित किया। इधर, जैसे ही किसान ने पटवारी को 10 हजार की रिश्वत दी, वैसे ही एसीबी की टीम ने पटवारी को पकड़ लिया।

 
 

See also  142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.