अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

पक्की आवास मिला, दंपति ने CM साय के सामने जाहिर की खुशी

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कोरबा। मदनपुर समाधान शिविर में सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी को लेकर उत्साह है, रचकम्मा ग्राम पंचायत की राजनंदनी डोंगरे ने मंच के पास पहुंचकर सीएम साय को धन्यवाद दिया। पीएम आवास का लाभ मिलने पर राजनंदनी ने पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम साय का आभार जताया।
पहले परिवार के संग मिट्टी के घर में राजनंदनी रहती थी, अब पक्का मकान बन जाने से कई दिक्कतें दूर हुई, राजनंदनी और पति शुभम मजदूरी करते हैं, 4 साल का बेटा अब पक्की छत के नीचे सुरक्षित है, राजनंदनी का परिवार शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ ले रहा है।

दरअसल आज सुशासन तिहार के दौरान सस्बे पहले अचानक ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा। यहां से मुख्यमंत्री पास के ही करिगांव पहुंचे और यहां पीपल के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने पास के ही पैठू तालाब से कमल का फूल देकर स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री की आरती की और हल्दी चावल का तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पीपल पेड़ के नीचे ही खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत की।

 
 

See also  Horoscope Today 20 June 2022 : आज का राशिफल में जानिए आपका दिन कैसा बीतेगा