अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

भारत के एयरस्ट्राइक “आपरेशन सिन्दूर” सफलता पर वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन ने उत्सव मनाया

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ ग द्वारा पाकिस्तान पर हुए एयर स्ट्राइक “आपरेशन सिन्दूर” के सफल अभियान के उपलक्ष्य में रायपुर के हृदय स्थल जय स्तम्भ चौक में रात्रि 8.00 बजे आतिशबाजी करके एवं मिठाई खिलाकर उत्सव मनाते हुए खुशी व्यक्त की गयी. भारतीय सेना द्वारा उठाये गये कदम की सराहना करते हुए नारेबाजी की गयी.

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष – अरविंद ओझा, युवा अध्यक्ष – अविनय दुबे, महिला अध्यक्ष – नमिता शर्मा, राष्ट्रीय युवा सचिव – अमित शर्मा, राघवेन्द्र पाठक, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, राजेश शर्मा, सोनल शर्मा, मिहिर शर्मा, सत्येन्द्र शुक्ला, बी. के. शुक्ला (पप्पू), महेंद्र प्रसाद शुक्ला, तरूण शर्मा, कमलेश दुबे सहित अनेक विप्रजन उपस्थित थे.

See also  ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के गुणवत्ता परीक्षण के लिए 5 प्रयोगशाला स्थापित