अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश प्रशासन राजनीति समाचार

भारत युद्ध के लिए तैयार, अब पाकिस्तान की खैर नहीं!

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा, अगर भविष्य में भारत पर कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे एक्ट ऑफ वॉर (युद्ध) माना जाएगा। हमले का जवाब भी वैसे ही दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI ने सरकार के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। उधर, भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। न्यूज एजेंसी ANI ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से शनिवार को इनमें से 5 आतंकियों की लिस्ट जारी की।

इनके नाम अबू जुंदाल, हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, मोहम्मद सलीम, घोसी साहब और मोहम्मद हसन खान हैं। यूसुफ कंधार हाईजैक का मास्टरमाइंड और जुंदाल मुंबई हमले में शामिल था। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम अटैक के बाद आतंकियों के 9 ठिकानों को मिसाइल से निशाना बनाया था। ये पांचों आतंकी एक साथ या अलग-अलग मारे गए, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। भारत सरकार ने कहा कि अगर अब आतंकी हमला हुआ तो उसे एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा।

See also  रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती पर विदेश मंत्रालय का सख्त रुख: भारतीय युवाओं को तुरंत सेवा से हटाने की मांग