अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

ट्रैफिक पुलिस एक्शन में, तेज रोशनी वाली LED लाइट लगाने वाली वाहनों पर कार्रवाई

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, दंतेवाड़ा। जिले में ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड पर है। बस, ट्रक और कार में तेज रोशनी वाली LED लाइट लगाने वाली 33 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही ऑटोपार्ट्स दुकान संचालकों को नोटिस थमाया गया है। लगातार हो रहे हादसों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस ने एक्शन लिया है।

दंतेवाड़ा में रात के समय तेज LED लाइट की वजह से हादसे हो रहे हैं। इन हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया। अलग-अलग जगहों पर वाहनों की जांच करनी शुरू की। वहीं 16 मई को वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अवैध तरीके से लगाई गई LED लाइट को निकाला गया और कुल 10 हजार 300 रुपए का चालान काटा गया।

इसी तरह 17 मई को भी ट्रैफिक पुलिस ने आने-जाने वाली वाहनों की जांच की। जिसके बाद कुल 17 वाहन चालकों पर 15 हजार 500 रुपए का फाइन लगाया गया। इसके अलावा सीट बेल्ट, हेलमेट न लगाने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई।

 
 

See also  IPL 2026: RCB vs KKR मैच के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, स्टेडियम जाने से पहले जान लें रूट और पार्किंग प्लान