अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

विजय भाटिया के बंगले में रेड

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, दुर्ग। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में शराब कारोबारी विजया भाटिया को हिरासत में लेने के बाद ACB-EOW की टीम भिलाई नेहरू नगर स्थित उसके घर पहुंची। टीम सुबह 6 बजे विजय भाटिया के घर में छानबीन कर रही है।

ACB-EOW की टीम विजय भाटिया के 5 से अधिक अलग अलग ठिकानों में छापेमारी की है। भिलाई में सुबह 6 बजे 2 अलग अलग गाड़ियों में ACB-EOW के 7 अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आते ही पूरे घर को चारों तरफ से देखा। इसके बाद घर में रह रहे लोगों से पूछताछ शुरू की है। खबर लिखे जाने तक ACB-EOW की टीम भाटिया के घर में मौजूद है। इस दौरान घर के नौकरों को काम करने की छूट दी गई है, लेकिन उनसे भी पूछताछ की जा रही है। इस दौरान उनके साथ महिला पुलिस भी मौजूद है।

आपको बता दें कि 2000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में विजय भाटिया सहित भिलाई के 5-6 लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। ACB-EOW की टीम ने इनके यहां कई बार छापेमारी कर जांच की है, लेकिन विजय भाटिया पिछले दो सालों से फरार थे।

 

See also  CG गौरव दिवस पर खुशहाली की कामना, CM भूपेश ने ‘किया छत्तीसगढ़ महतारी‘को नमन