अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

अरब सागर में 8 जून से 11 जून नौसेना का फायरिंग ड्रिल

“यह नौसैनिक अभ्यास 96,000 वर्ग किलोमीटर के व्यापक क्षेत्र में किया जाएगा”

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, दिल्ली: भारत ने अरब सागर क्षेत्र में एक बड़े नौसैनिक फायरिंग अभ्यास को लेकर NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है। यह अभ्यास 8 जून से 11 जून तक पश्चिमी तट पर मुंबई के समुद्री क्षेत्र में किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, यह नौसैनिक अभ्यास 96,000 वर्ग किलोमीटर के व्यापक क्षेत्र में किया जाएगा। जिसकी अधिकतम लंबाई लगभग 600 किलोमीटर होगी। अभ्यास की टाइमिंग 8 जून को सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर 11 जून को शाम 7:30 बजे तक चलेगी। नागरिक और वाणिज्यिक जहाजों और विमानों को इस क्षेत्र से बचने की सलाह दी गई है।

भारतीय नौसेना के इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री रणनीतिक तैयारियों को परखना और युद्धक क्षमता को मजबूत करना है।

See also  2023 तक 75 Vande Bharat Express का लक्ष्य, पीएम मोदी ने 7वीं को दिखाई हरी झंडी, देखें ट्रनों की पूरी लिस्ट