अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

उद्योग छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को उद्योग स्थापना के प्रस्ताव पर हरसंभव सहयोग देंगे : पासवान

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित होंगे। इस सिलसिले में सीएम विष्णु देव साय की सोमवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान से चर्चा हुई है। पासवान ने उद्योग स्थापना के प्रस्ताव पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान यहां सीएम साय मिलने उनके आवास पहुंचे। पासवान की साय से अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई।

चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ में प्रसंस्करण से जुड़े उद्योग स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा हुई। जशपुर, और बस्तर सहित अन्य जगहों पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की संभावना है। चर्चा के दौरान सीएम विष्णु देव साय ने उन्हें नक्सल अभियान की भी जानकारी दी। सीएम ने उन्हें बताया कि पीएम और केन्द्रीय गृहमंत्री के सहयोग से प्रदेश में नक्सलवाद खात्मे की तरफ है। चर्चा के दौरान ओएसडी उमेश अग्रवाल, सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, प्रीतेश गांधी, आकाश विग सहित अन्य मौजूद थे।

See also  विधानसभा सत्र : धर्मांतरण और शराब के मुद्दे पर सदन में हंगामा