अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ हादसा

एनीकट में दिल दहला देने वाला हादसा: बच्चों को बचाने गया युवक पानी में समाया, बचाव अभियान जारी…

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,जांजगीर-चांपा. जिले के पीथमपुर एनीकट में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है. जहां युवक लक्ष्मी प्रसाद साहू अपने भाई और उसके बच्चों के साथ नहाने के लिए पहुंचा था. इस दौरान बच्चों को गहरे पानी में जाने से मना करने के दौरान युवक पानी में डूब गया.

जानकारी के मुताबिक, पीथमपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू और उसका परिवार रोजाना एनीकेट में दैनिक क्रियाकलाप (नहाने-धोने) के लिए जाता था. आज भी युवक लक्ष्मी अपने भाई और उसके बच्चों के साथ एनीकट में पहुंचा था. इस दौरान उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और जांजगीर होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची. युवक की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

See also  सरकारी जमीन की हेराफेरी करने वाला पटवारी सस्पेंड