एयर इंडिया: अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट रद्द, उड़ान से पहले आई खराबी, हादसे के बाद पहली बार भरने वाली थी उड़ान

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, Air India Plane Crash Effects: एअर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट (Ahmedabad-London flight) फिर चर्चा में है। उड़ान भरने से पहले फ्लाइट को कैंसल कर दिया गया। गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे के करीब 5 दिन बाद फिर से लंदन के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। उड़ान से पहले फ्लाइट का नंबर तक बदल दिया। हालांकि सुबह से ही आ रही दिक्कतों के बाद फ्लाइट AI-159 को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट के रद्द होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
बता दें कि एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जाने वाली फ्लाइट ही पिछले दिनों हादसे का शिकार हुई थी। हादस में विमान में सवार 242 में से 241 लोगों समेत कुल 274 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से लगातार एअर इंडिया की फ्लाइट्स पर अहमदाबाद हादसे का डर दिख रहा है।
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद हादसे के पांच दिन बाद आज एअर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी। हादसे के बाद पहली बार एअर इंडिया की कोई फ्लाइट (AI-159) लंदन के लिए जा रही थी, लेकिन रवानगी से पहले फ्लाइट की जांच की गई और उसमें तकनीकी खराबी पाई गई। इसके बाद उसे उड़ान भरने के लिए रद्द कर दिया गया। यह उड़ान कब होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं ह।. यह फ्लाइट कल जाएगी या नहीं, इस पर भी कुछ नहीं कहा है।

हादसे के बाद बदला फ्लाइट नंबर
जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरने से पहले ही फ्लाइट में खराबी का पता चला, जिसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. हालांकि फ्लाइट रद्द होने से वहां मौजूद कई यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस फ्लाइट में ज्यादातर लोग राजकोट, आणंद, हलोल, खंभात के यात्री हैं। फ्लाइट रद्द किए जाने के संबंध में यात्रियों ने बताया कि एअर इंडिया की टीम ने कहा कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है. AI 171 नंबर की जगह विमान को अब AI 159 नंबर दिया गया है।
सुबह से ही उड़ान को लेकर हो रही थी देरी
इस फ्लाइट को आज दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरनी थी. लेकिन सुबह से ही फ्लाइट को लेकर देरी से चल रही थी। हालांकि, अब इस फ्लाइट को खराबी की वजह से रद्द कर दिया गया है.पिछले हफ्ते गुरुवार को अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुए विमान हादसे के बाद एअर इंडिया की फ्लाइट में लगातार खराबी आ रही है।
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग
इधर उस समय कोहराम मच गया, जब सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट की कोलकाता में लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण प्लेन को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। Air India की सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई, जिसके बाद यात्रियों को उतारना पड़ा।
दरअसल फ्लाइट नंबर AI180 कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। बोइंग 777-200LR (वर्ल्डलाइनर) विमान 17 जून को रात 12:45 बजे समय पर कोलकाता पहुंचा था। इसे मुंबई के लिए रात 2:00 बजे रवाना होना था। विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ में देरी हुई। इसके बाद सुबह करीब 5:20 बजे कैप्टन ने यात्रियों से कहा गया कि वे प्लेन से नीचे उतर जाएं। उन्होंने बताया कि यह फैसला फ्लाइट सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।





