अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

उत्तर प्रदेश

ये कैसा सिस्टम? साफ‑सुथरी सड़कों पर ‘फर्जी सफाई’, जनता से खुलेआम लगाया जा रहा चूना

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, लखनऊ। शहर के निवासी गंदगी को लेकर नगर निगम लखनऊ को चाहे कितनी भी शिकायत कर ले लेकिन सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति ही होती है।अधिकारी से लेकर कर्मचारियों तक सिर्फ और सिर्फ काम को टालना ही होता है।वहीं लखनऊ में एक नया कारनामा देखने को मिला।

ऑटोमेटिक सफाई वाहन हवा में घूमते दिखे

बृहस्पतिवार की रात हुई तेज बारिश के बाद नगर निगम की ऑटोमेटिक सफाई की गाड़ियां सड़कों पर सफाई करते दिखाई दी। जबकि तेज हुई बारिश के कारण ना कहीं सड़कों पर धूल थी ना कहीं कूड़ा। बारिश की वजह से सड़के वैसे ही साफ हो चुकी थी। ऑटोमेटिक सफाई वाहनों में लगे ब्रश हवा में घूमते दिख रहे थे।

वाहन चालक ने क्या कहा

इस संबंध में जब वाहन चालक से पूछा गया कि साफ सुथरी सड़कों पर क्या साफ कर रहे हो और ये हवा में घूमते हुए ब्रश कैसे सड़कों को साफ करते हैं और यह किसके आदेश पर काम होता है। तो वाहन चालक हड़बड़ाता हुआ बोला कि नगर निगम से हो रहा है। वाहन चालक ने पूछताछ करने पर कहा कि फोन पर बात कर लीजिए।एक तरफ शहर में और वार्डों की गलियों में गंदगी ही गंदगी है। नालों की सफाई के नाम पर सिर्फ और सिर्फ खाना पूर्ति हो रही है। वहीं दूसरी तरफ ऑटोमेटिक सफाई वाहनों के ब्रश को हवा में घुमा कर फर्जी सफाई के नाम पर जनता और उच्च अधिकारियों को घनचक्कर बनाया जा रहा है और नगर निगम को आर्थिक चूना लगाया जा रहा है।

See also  ‘CM का भाषण उबाऊ प्रवचन’: Indian National Congress और Samajwadi Party ने Yogi Adityanath सरकार को घेरा, महिला सशक्तिकरण पर उठाए सवाल