अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

गृह मंत्री अमित शाह से मिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर: केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की लियोन ओयना योजना की तारीफ की। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि योजना के तहत नवा रायपुर आए बीजापुर के उसूर और गंगालूर विकासखण्ड के युवाओं से भेंट कर मन आनंदित है।

शाह ने अपने पोस्ट में लिखा कि जिन मासूम बच्चों के हाथों में कभी नक्सलियों ने बंदूकें थमा दी थी, आज उनके हाथों में किताबें देकर उनका भविष्य सँवारा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार की ‘लियोर ओयना’ योजना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को रायपुर लाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़, उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है। आज इस योजना के तहत नवा रायपुर आए बीजापुर के उसूर और गंगालूर विकासखंड के युवाओं से भेंट कर मन आनंदित है।

See also  आयुर्वेदिक औषधियों की आपूर्ति एवं भंडारण व्यवस्था के संबंध में सीजीएमएससी का स्पष्टीकरण