अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

ये सब्जी बिक रहा 1200 रुपए किलो में, चाव से खाते है लोग

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़ के बाजार में जंगली मशरूम दिखाई दे रहा है जो छत्तीसगढ़ में पिहरी के रूप में जाना जाता है। मानसून के मौसम में यह बांस के पेड़ों के आसपास पाया जाता है। इसे लोग धरती का फूल भी कहते है और यह स्वादिष्ट सब्जी के रूप में खाया जाता है। खास बात यह है कि इसकी कोई खेती नही की जाती यह प्राकृतिक रूप से जंगलों में उगता है।

बात करें इसके मौजूदा कीमत की तो फ़िलहाल बाजार में यह अभी 800 से 1200 रुपए किलो में बिक रहा है। इतनी ज्यादा कीमत होने के बावजूद भी इसकी जमकर खरीदारी हो रहे है। पनीर से महंगा और काजू के रेट का होने के बाद भी लोग इसे सब्जी के रूप में खाने के लिए इसकी खरीदारी करते नजर आ रहे है।

आदिवासी क्षेत्र में लोग इसे इकठ्ठा करने जंगलों में जाते है और बाजार में लाकर बेचते है। पिहरी मशरूम में बहुत सारे खनिज लवण और प्रोटीन पाए जाते है इस कारण भी लोग इसे लेते है। इसे अन्य कई नामों से भी जाना जाता है। यह पुटु से थोड़ा अलग होता है।

See also  मुख्य सचिव श्री सुनील कुजूर की अध्यक्षता में आज यहां नया रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थाई समिति की 13वीं बैठक आयोजित हुई...