अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ हादसा

सेजबहार चौक में ट्रेलर ने युवक को कुचला, स्पॉट पर ही मौत

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को कुचल दिया है। यह हादसा सड़क पार करने के दौरान हुआ। इस एक्सीडेंट से युवक का भेजा बाहर आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मुजगहन थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, विनोद पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह गरियाबंद का रहने वाला है। एक ढाबे में काम करता है। 24 अगस्त को उसका दोस्त उत्तम पटेल गांव से रायपुर घूमने आया था। 25 अगस्त को दोनों दोस्त घूम कर सेजबाहर चौक के पास पहुंचे थे।

इस दौरान उत्तम पटेल रोड क्रॉस कर रहा था। तभी डूंडा की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रेलर आ रही थी। उसने उत्तम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सिर से भेजा निकलकर बाहर आ गया। कुछ ही सेकेंड में उसकी मौत हो गई। फिलहाल, दोस्त की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

See also  रायपुर पुलिस ने लाखों के गांजे के साथ 3 महिला तस्कर को किया गिरफ्तार