अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

रायपुर: देवपुरी शराब दुकान सील।

रायपुर : देवपुरी शराब दुकान का अहाता सील

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। नगर निगम गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग और जोन 10 टीम ने देवपुरी मेन रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के पास संचालित होने वाले अहाते को सील किया है।

नगर निगम को लगातार इन जगहों से शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि शराब दुकान के आसपास गंदगी फैला रही हैं और वहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर गुरुवार को नगर निगम की स्वास्थ्य अफसर तृप्ति पाणिग्रही और जोन-10 कमिश्नर विवेकानंद दुबे निरीक्षण के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान देवपुरी स्थित शराब दुकान और अहाते में भारी गंदगी मिली जिसके बाद अहाते को सील कर दिया गया है।

स्वास्थ्य अफसर तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि देवपुरी इलाके में संचालित होने वाली शासकीय शराब दुकान को भी नोटिस जारी किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि अहाता संचालक के द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लाटिक से पैक पानी पाउच और डिस्पोजल बेचा जा रहा था। सभी को जब्त किया गया है।

See also  फोटो ले रहे डिप्टी रेंजर सहित 10 लोगों को हाथी ने दौड़ाया, 3 मकानों को तोड़ा...