अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

सुकमा-बीजापुर युवाओं के लिए CRPF में भर्ती का मौका।

सुकमा-बीजापुर के युवाओं को CRPF ज्वॉइन करने का सुनहरा मौका

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर: सुकमा और बीजापुर के युवाओं के लिए CRPF में 300 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें 255 पद युवकों और 45 पद युवतियों के लिए हैं। सुकमा में 152 और बीजापुर में 148 पदों पर भर्ती होगी।

अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग, आवेदन पत्र प्राप्त करना, पंजीकरण और रोल नंबर जारी करने की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से 14 नंबर 2025 तक चलेगी। सुकमा में भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन में और बीजापुर में फुटबॉल स्टेडियम शिक्षा नगरी बीजापुर में आयोजित होगी। शारीरिक दक्षता और शारीरिक मापदंड परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर से 6 नंबर 2025 तक किया जाएगा।

See also  अवैध शराब पर सख्त कार्यवाही, महिला समेत चार गिरफ्तार