अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश विदेश

MEA ने नाटो चीफ के ट्रंप टैरिफ-पीएम मोदी कॉल दावे को झूठा बताया।

‘झूठा और निराधार…’, नाटो चीफ के दावे की MEA ने खोली पोल, कहा था- ‘ट्रंप की टैरिफ के वजह से पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को किया था कॉल’

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, भारत ने नाटो चीफ मार्क रूटे के पीएम मोदी-पुतिन कॉल दावे को खारिज कर इसे पूरी तरह निराधार और गलत बताया। रूटे ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दावा किया था कि ट्रंप के टैरिफ का भारत पर असर रूस तक पहुंचा, जबकि भारत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पुतिन से केवल यूक्रेन युद्ध पर रणनीति पर चर्चा की।

नाटो चीफ ने क्या कहा जिसे MEA ने किया खारिज

मार्क रूटे ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अमेरिकी टैरिफ से भारत प्रभावित हो रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस पर और भी कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, तो नाटो महासचिव ने इस पर भी जवाब दिया।उन्होंने कहा कि ट्रंप ने पहले ही ऐसा कर दिया है। हमने देखा है कि उन्होंने क्या किया। भारत पर टैरिफ बढ़ाने का असर रूस पर हो रहा।

MEA प्रवक्ता ने रूटे के दावों को बताया गलत और निराधार

नाटो चीफ के दावे पर अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने करारा जवाब दिया है। MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मार्क रूटे ने पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर जो कुछ कहा वो पूरी तरह गलत और निराधार है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके रूटे ने कहा कि पीएम मोदी ने पुतिन से बात की है वो बिल्कुल गलत है। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

पीएम मोदी ने पुतिन से ऐसी कोई बात नहीं की: MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने आगे कहा कि हम यूएस एडमिनिस्ट्रेशन और नाटो प्रशासन के हर फैसले को अहम मानते हैं। हालांकि, नाटो चीफ ने जो दावा किया वो झूठा है। पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से इस संबंध में कोई बात नहीं किया। जो भी दावा किया जा रहा उसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।

See also  बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार की वापसी! NDA को भारी बहुमत, 190 सीटों पर बढ़त—महागठबंधन 50 पर सिमटा, कांग्रेस की बड़ी गिरावट

भारत की यूएस प्रशासन और नाटो चीफ को खरी-खरी

MEA प्रवक्ता ने आगे कहा कि नाटो चीफ को समझना चाहिए कि वो ऐसे पद पर हैं जिसकी अहम जिम्मेदारी होती है। ऐसे में उन्हें इस तरह से झूठे और निराधार दावों और खुलेआम बयानबाजी से बचना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने नाटो चीफ को ये भी कहा कि वो पीएम मोदी और भारत सरकार को लेकर ऐसा कोई भी दावा करने से पहले सोच लें। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री को लेकर इस तरह के दावे स्वीकार नहीं होंगे।