अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

शादीशुदा युवक ने नाबालिग को बनाया शिकार, सात माह की गर्भवती होने पर मामला खुला।

शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, सात माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा…

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, अभनपुर। शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया. लड़की से हुए दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को उसके सात माह के गर्भवती होने के बाद पता चला. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम हसदा नंबर 02 का रहने शादीशुदा युवक राधेलाल पिता महेश यादव (22 वर्ष) ने महाशिवरात्रि की रात गांव की एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. डरी-सहमी लड़की ने इस बात की जानकारी सात महीने तक किसी को नहीं दी.

लड़की के पेट बड़ा होने पर परिजनों ने पूछताछ की, तो उसने घटना का खुलासा किया। परिजन गोबरा नवापारा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

See also  Kriti Sanon Photos: नियॉन कलर की मिनी ड्रेस में नजर आईं कृति सेनन, आउटफिट में लगे कट देखकर फैंस की बढ़ी धड़कनें