अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

सिल्वर-जुबली सेलिब्रेशन में राज्यपाल और सीएम साय हुए शामिल।

सिल्वर-जुबली सेलिब्रेशन में शामिल हुए राज्यपाल और सीएम साय

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की 25वीं वर्षगांठ पर शनिवार (27 सितंबर) को हाइकोर्ट परिसर में रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शिरकत कर उद्घाटन किया।

समारोह में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पिछले 25 साल में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है, पेंडेसी कम हुई और आधारभूत संरचना मजबूत हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि न्याय को आम जनता तक पहुँचाने में सफलता मिली और जनता की न्याय व्यवस्था पर आस्था मजबूत है। कार्यक्रम में तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पी सैम कोशी और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व जज मनींद्र मोहन श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

समारोह में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल होने वाले थे। पर किसी कारण वे शामिल नहीं हो पाए। इस दौरान स्मारिका का विमोचन भी किया गया। रजत जयंती समारोह समारोह के बाद अतिथियों और हाईकोर्ट के वकीलों के लिए लंच का भी आयोजन किया गया है।

See also  जेल से छूटे कैदी ने मुख्य प्रहरी के खिलाफ SP और IG से की शिकायत