अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश विदेश

NCRB: महाराष्ट्र में आत्महत्या उकसाने के सबसे ज्यादा मामले, महिलाओं पर अपराध बढ़े।

NCRB Report: महाराष्ट्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के सबसे अधिक मामले, देश में महिलाओं के खिलाफ भी बढ़ रहा अपराध ; NCRB रपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, साल 2023 में महाराष्ट्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में 1,389 मामले सामने आए और 1,480 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसके बाद मध्यप्रदेश में 1,153 मामले और 1,211 मौतें हुईं, जबकि उत्तर प्रदेश में 1,075 मामले और 1,186 पीड़ित दर्ज हुए। रिपोर्ट में बताया गया है कि आत्महत्या की समस्या सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं, बल्कि कई राज्यों में गंभीर बनी हुई है।

लगातार बढ़ रहे मामले

रिपोर्ट में बताया गया कि महाराष्ट्र में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। 2021 में यहां 5,40,800 मामले दर्ज हुए, जो 2022 में 5,57,012 और 2023 में बढ़कर 5,96,103 हो गए। यह बढ़ती अपराध दर चिंता का संकेत है और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत को दर्शाता है। 2023 की रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में आत्महत्या उकसाने और अन्य अपराधों की संख्या गंभीर है। राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर ऐसे मामलों को रोकने और मानसिक स्वास्थ्य सहायता बढ़ाने के लिए कदम उठाने होंगे।

लगभग 6 लाख आपराधिक मामले हुए दर्ज

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में महाराष्ट्र में कुल 5,96,103 अपराध दर्ज किए गए, जिनमें आईपीसी और राज्य-विशेष कानून (एसएलएल) के तहत अपराध शामिल हैं। इनमें से 82.2% मामलों में आरोप पत्र दाखिल किए गए। उत्तर प्रदेश में यह संख्या सबसे अधिक रही, 7,93,020 मामले दर्ज हुए। रिपोर्ट में बताया गया कि आईपीसी को अब भारतीय न्याय संहिता (आईजेसी) में बदल दिया गया है, जबकि एसएलएल में राज्य-विशेष कानून जैसे जुआ अधिनियम शामिल हैं।

See also  अमरनाथ यात्रा बालटाल मार्ग पर बहाल, पहलगाम मार्ग पर अभी भी स्थगित

महिलाओं के खिलाफ भी बढ़ रहा अपराध

देश में महिला अपराधों में कमी नहीं आई है. चाहे दहेज हत्याएं हों या घरेलू हिंसा, मामले अब भी तेजी से दर्ज हो रहे हैं. 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,48,211 केस दर्ज किए गए, जो 2022 की तुलना में लगभग तीन हजार ज्यादा हैं. महिला अपराध दर के मामले में जहां तेलंगाना सबसे आगे रहा, वहीं आबादी के कारण उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए.

अलग-अलग राज्यों का हाल

2023 में प्रति लाख महिला जनसंख्या पर औसतन 66.2 अपराध दर्ज किए गए, जिनमें आरोपपत्र दाखिल करने की दर 77.6% रही। पति या रिश्तेदारों की क्रूरता के मामले 19.7% दर के साथ सबसे अधिक रहे। अपहरण के 88,605 मामले दर्ज हुए, दर 13.1 थी। राजस्थान में यह दर 114.8, ओडिशा में 112.4, हरियाणा में 110.3 और केरल में 86.1 रही। महिलाओं पर शील भंग के इरादे से हमले के 83,891 केस, दुष्कर्म के 29,670 और दहेज हत्या के 6,156 मामले दर्ज किए गए। आत्महत्या के लिए उकसाने के 4,825 मामले सामने आए।