अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग दिल्ली देश विदेश

BJP अध्यक्ष चयन पर PM मोदी की अहम बैठक, टॉप नामों की चर्चा तेज।

भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पिछले साल से लंबित है। इससे पहले संगठनात्मक चुनाव 29 राज्यों में पूरे हो चुके हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक जैसे कुछ प्रमुख राज्यों में यह प्रक्रिया अभी बाकी है। वहीं, दिलीप जायसवाल के मंत्री बनने के बाद बिहार के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक परिवर्तनों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पर भी निर्णय लिए जाने की संभावना है।

वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2023 में समाप्त हो गया था, लेकिन उन्हें लोकसभा और कुछ विधानसभा चुनावों के लिए विस्तार दिया गया था। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जनवरी 2026 तक पूरा हो सकता है, विशेष रूप से 14 जनवरी के बाद, जब हिंदू कैलेंडर में खरमास समाप्त हो जाएगा।

See also  Elon Musk to resign from Twitter: जल्द ही ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा देंगे एलन मस्क

भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कुछ प्रमुख नामों पर चर्चा हो रही है। इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सबसे आगे बताए जा रहे हैं, जिनका RSS और संगठनात्मक मशीनरी से मजबूत जुड़ाव है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम भी सामने आया है, जो OBC वर्ग का प्रमुख संगठनात्मक चेहरा हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम को लेकर भी अटकलें हैं।

बुधवार को संसद भवन में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों ने हालिया बिहार चुनाव में मिली जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तालियों से स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार, पीएम ने चुनाव नतीजों पर कुछ शब्द कहे और NDA गठबंधन को लेकर कहा कि यह ‘ऑर्गेनिक’ (स्वाभाविक) है, स्थिर है और चुनाव के बाद भी बना रहेगा। बाद में, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार में पार्टी की जीत में योगदान देने वाले नेताओं के सम्मान में अपने आधिकारिक आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया।