दिल्ली में सोना फिर महंगा
दिल्ली में आज 24 कैरट सोना दस रुपये बढ़ा है. 22 कैरट में भी इतनी ही बढ़त दर्ज हुई. दो दिन पहले की तुलना में 24 कैरट में करीब 280 रुपये और 22 कैरट में लगभग 250 रुपये का इजाफ़ा हो चुका है.
चांदी की चाल इससे बिल्कुल उलट रही. तीन दिन टिकने के बाद अब इसमें गिरावट शुरू हो गई है
चांदी लगातार दूसरे दिन नीचे आई
दिल्ली में पिछले दो दिनों में चांदी लगभग 1100 रुपये सस्ती हुई है. कुछ दिन पहले ही इसमें तेजी आई थी, लेकिन उसके बाद लगातार उतरने लगी. आज दिल्ली में एक किलो चांदी करीब 1,88,900 रुपये के आस-पास बिक रही है.
फेडरल रिजर्व की बैठक पर सबकी नजर
अगले हफ्ते अमेरिका की फेडरल रिज़र्व बैठक होने वाली है. बाजार के लोगों का कहना है कि अगर ब्याज दरें कम होती हैं तो सोने की मांग बढ़ेगी, क्योंकि उस समय ज्यादा लोग सुरक्षित निवेश की तरफ जाते हैं. यही वजह है कि बैठक से पहले सोने में धीरे-धीरे मजबूती आ रही है
10 बड़े शहरों के आज के रेट (10 ग्राम के हिसाब से)
- दिल्ली: 24k – ₹1,30,580 | 22k – ₹1,19,710 | 18k – ₹97,980
- मुंबई: 24k – ₹1,30,430 | 22k – ₹1,19,560 | 18k – ₹97,830
- कोलकाता: 24k – ₹1,30,430 | 22k – ₹1,19,560 | 18k – ₹97,830
- चेन्नई: 24k – ₹1,31,340 | 22k – ₹1,20,390 | 18k – ₹1,00,390
- बेंगलुरु: 24k – ₹1,30,430 | 22k – ₹1,19,560 | 18k – ₹97,830
- हैदराबाद: 24k – ₹1,30,430 | 22k – ₹1,19,560 | 18k – ₹97,830
कई शहरों में 18 कैरेट सोना 1 लाख के करीब पहुंच गया है, जबकि चेन्नई में आज की कीमतों पर यह पहले ही उस निशान को पार कर चुका है
चांदी सबसे महंगी कहां है
दिल्ली और मुंबई में चांदी लगभग एक ही कीमत पर मिल रही है, लेकिन चेन्नई में, एक किलोग्राम चांदी लगभग 1 लाख 97 हजार 900 में बिक रही है. इसका मतलब है कि चार बड़े शहरों में चांदी अभी चेन्नई में सबसे महंगी है.
आने वाला सप्ताह क्यों महत्वपूर्ण है
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस हफ़्ते कई वैश्विक संकेतकों में बदलाव होने की उम्मीद है. अमेरिकी नीति, चीन और अमेरिका से आर्थिक डेटा और डॉलर-रुपये की विनिमय दर इन तीनों का सोने और चांदी की कीमतों पर सीधा असर पड़ेगा.
विशेषज्ञों की राय
एंजल वन के प्रथमेश माल्या का कहना है कि रुपये के कमजोर होने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को सहारा मिला है.
जेएम फाइनेंशियल के प्रणव मेर बताते हैं कि फेडरल रिजर्व की टिप्पणियां और आने वाले आर्थिक डेटा बाजार की दिशा तय करेंगे. उनका मानना है कि औद्योगिक मांग और आपूर्ति की कमी के कारण, चांदी निकट भविष्य में ₹2 लाख से ₹2.5 लाख के बीच पहुंच सकती है.





