अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़ जानिए

प्रेमी से तंग आकर प्रेमिका ने की आत्महत्या; महीनेभर बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, प्रेमी अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शंका करता था। प्रेमिका ने प्रेमी से तंग आकर फांसी लगाई थी। इस घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। करीब महीनेभर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 वर्षीय दिलराज मरकाम कोरबी चौकी क्षेत्र के पाली गांव का रहने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

See also  आज महासमुंद और बीजापुर में सीएम विष्णुदेव साय करेंगे जनसभा