
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। राजधानी रायपुर में थाना मौदहापारा पुलिस और एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसने अपने नियोक्ता की 1,95,000/- रुपये की रकम गबन करने के साथ ही चोरी का वाहन भी अपने कब्जे में रखा था। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक प्रधान उर्फ बाबा, 25 वर्षीय निवासी ग्राम जाडामुड़ा, थाना बसना, महासमुंद का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अभिषेक प्रधान एम.जी. रोड स्थित अशोक ब्रदर्स सेनेटरी दुकान में पिछले 4-5 वर्षों से सेल्समैन एवं रिकवरी का कार्य करता था और मालिक के भरोसे में था। प्रार्थी राजेश अग्रवाल ने बताया कि 16 अगस्त 2025 को उसने अभिषेक को 1,95,000/- रुपये नकद आईसीआईसीआई बैंक में जमा करने के लिए दिए थे। लेकिन अभिषेक ने उक्त राशि बैंक में जमा न कर उसे अपने व्यक्तिगत खर्च में उपयोग कर लिया।
मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर जब प्रार्थी ने संपर्क किया और घर जाकर आरोपी से मिलने की कोशिश की, तो वह नहीं मिला। इसके बाद अभिषेक के परिवारजनों ने थाना सिविल लाइन, रायपुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 233/25, धारा 316(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की लगातार खोजबीन शुरू की। इस दौरान टीम ने मुखबिर और तकनीकी साधनों के जरिए अभिषेक प्रधान की उपस्थिति का पता लगाया। टीम को सूचना मिली कि
अफीम की खेती पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभिषेक के कब्जे से एक चोरी का एक्टिवा वाहन भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने 1,95,000/- रुपये की गबन की बात स्वीकार की और बताया कि एक्टिवा वाहन उसने बिलासपुर के थाना तारबहार क्षेत्र से चोरी किया था। आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिससे वाहन चोरी का प्रमाण मिला। अभिषेक प्रधान के खिलाफ चोरी के वाहन के मामले में थाना मौदहापारा में धारा 35(1)(4) बी.एन.एस. के तहत अलग से अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का हाल पता न्यू शांति नगर, पुरानी पाईप फैक्ट्री के पास, शंकर नगर, थाना सिविल लाईन, रायपुर है।
पड़ोसी देशों से जुड़े सामरिक मुद्दों को लेकर संसद में सक्रिय हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी पूर्व नियोजित और सक्रिय जांच के बाद हुई। आरोपी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी, और मुखबिर एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई। राजेश अग्रवाल ने पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि आरोपी पर भरोसा करना एक बड़ी भूल साबित हुई, लेकिन पुलिस की मेहनत से अपराधी को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया गया। इस मामले में पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी व्यवसायी या आम नागरिक को अपनी रकम सुरक्षित रखने में सतर्क रहने की आवश्यकता है और भरोसेमंद कर्मियों पर भी निगरानी बनाए रखना जरूरी है।





