दरअसल, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी शुभम अग्रवाल पहले तो पीड़िता को साल 2015 से प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करता रहा और अब शादी करने से इंकार कर दिया। वहीं प्यार में धोखा और वर्षों तक अस्मिता की लूट मिलने के मामले में पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शुभम अग्रवाल की शादी की बात चल रही थी, जो परिवार को नागवार गुजर रही थी। इसी कारण शुभम ने पीड़िता से शादी के लिए इंकार कर दिया और फरार हो गया। मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया है और आरोपी की पताशाजी की जा रही है।






